DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सबौर स्टेशन निरीक्षण में मिलीं कई बड़ी खामियां:मुख्य प्रमुख वाणिज्य प्रबंधक ने सफाई, लिफ्ट और बाहरी अव्यवस्था पर दिए गए सख्त निर्देश

भागलपुर जिले के सबौर रेलवे स्टेशन पर रविवार को ईस्टर्न रेलवे के मुख्य प्रमुख वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन परिसर में सफाई व्यवस्था, यात्री सुविधाओं और परिसंपत्तियों के रखरखाव में कई कमियां पाई गईं, जिस पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के क्रम में प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर और स्टेशन परिसर का बारीकी से जायजा लिया गया। कई स्थानों पर कूड़ा-करकट जमा मिला और सामान अव्यवस्थित पड़ा था। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्टेशन की स्वच्छता और सुव्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सबौर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रकों को हटाने के निर्देश स्टेशन के बाहरी परिसर में लंबे समय से खड़े कई ट्रक भी निरीक्षण के दौरान पाए गए। इस पर अधिकारियों ने निर्देश दिया कि यदि ये वाहन रेलवे या राज्य पुलिस से संबंधित हैं, तो संबंधित विभाग को सूचित कर उन्हें शीघ्र हटाया जाए। अन्यथा, जिम्मेदार व्यक्तियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर वाहन हटाने का आदेश दिया जाए। तय अवधि में कार्रवाई न होने पर जब्ती या नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लिफ्ट अब तक बंद, अधिकारियों को जल्द चालू करने के निर्देश निरीक्षण में यह भी सामने आया कि स्टेशन पर लिफ्ट की स्थापना के बावजूद उसे अब तक चालू नहीं किया गया है। मुख्य प्रमुख वाणिज्य प्रबंधक ने तकनीकी बाधाओं को शीघ्र दूर कर लिफ्ट चालू करने का निर्देश दिया, ताकि बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और महिलाओं को आवागमन में सहूलियत मिल सके। इस अवसर पर कार्तिक सिंह ने कहा कि यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि है और स्टेशन पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण और निगरानी की व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्थानीय प्रतिनिधियों और यात्रियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। कल्याणी कुमारी और किरण सिन्हा ने स्टेशन पर बेहतर साफ-सफाई और सुविधाओं की मांग की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी कमियों को शीघ्र दूर किया जाएगा।


https://ift.tt/YlU0cAM

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *