DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मेला ग्राउंड में कचरा डंपिंग पर विधायक ने जताई आपत्ति:सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग, चिल्ड्रन पार्क बनाने की उठाई आवाज

पश्चिम चंपारण के चनपटिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या-2 स्थित मेला ग्राउंड में कचरा डंपिंग को लेकर कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस मुद्दे को जनस्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ा बताते हुए राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। कचरा फेंकने से आसपास के क्षेत्रों में गंदगी-दुर्गंध विधायक द्वारा दी गई गैर-सरकारी संकल्प सूचना में कहा गया है कि मेला ग्राउंड शहर का एक प्रमुख सार्वजनिक स्थल है। वर्तमान में यहां बड़े पैमाने पर कचरा फेंका जा रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में गंदगी, दुर्गंध और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों में इस समस्या को लेकर आक्रोश है और वे लंबे समय से इसके समाधान की मांग कर रहे हैं। कचरा निस्तारण केंद्र स्थापित करने की मांग अभिषेक रंजन ने जोर दिया कि सार्वजनिक स्थल पर कचरा फेंकना न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। उन्होंने मांग की कि मेला ग्राउंड को तुरंत कचरा मुक्त किया जाए और वहां प्रस्तावित चिल्ड्रन पार्क का निर्माण शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके। इसके अतिरिक्त, विधायक ने शहर के लिए एक स्थायी कचरा निस्तारण केंद्र स्थापित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस गंभीर जनसमस्या पर जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई करेगी।


https://ift.tt/NtEwzFh

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *