DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गयाजी में अभिभावकों ने बढ़ाया बच्चों का हौसला:वार्षिकोत्सव में छात्रों ने बिखेरा हुनर, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार हुए शामिल

गया-फतेहपुर मुख्य मार्ग स्थित गंधार गांव के पास स्थित ग्रीन फील्ड इंग्लिश स्कूल का वार्षिकोत्सव इस बार यादगार बन गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार शामिल हुए। बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन और रंगारंग प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों की ओर से दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद विद्यालय के संस्थापक डॉ. प्रभुनंदन प्रसाद मौर्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मंच सजा था। दर्शक दीर्घा भरी थी। अभिभावकों में उत्साह दिख रहा था। एक के बाद एक बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समूह नृत्य, देशभक्ति गीत, नाटक और लोक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कई प्रस्तुतियों में सामाजिक संदेश भी था। अभिभावक अपने बच्चों का प्रदर्शन देख भावुक भी हुए और गर्व से तालियां बजाते रहे। बच्चों की प्रतिभा की सराहना की मुख्य अतिथि डॉ. प्रेम कुमार ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों से निकल रही प्रतिभाएं भविष्य का भारत तैयार कर रही हैं। उन्होंने शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन को जरूरी बताया। विद्यालय के निदेशक अमय कुमार मौर्य ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल उत्सव नहीं, बल्कि बच्चों की क्षमता को मंच देने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि विद्यालय की स्थापना उनके पिता ने सेवा भाव से की थी। उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए टीम लगातार बेहतर शिक्षा देने में जुटी है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है। बच्चों का सर्वांगीण विकास हो, यही प्राथमिकता है। पढ़ाई के साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियां और स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जाता है। समय-समय पर खेलकूद और अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। कार्यक्रम के अंत में मेधावी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया। पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि छोटे गांवों के स्कूल भी बड़े सपनों को आकार दे रहे हैं।


https://ift.tt/DQAIyvg

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *