गोपालगंज में एक बेटे ने 100 रुपए के चलते अपनी मां की हत्या कर दी। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने मौके ही आरोपी को पकड़कर धुनाई कर दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। घटना घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी बिनटोली की है। मृतका की पहचान सुमित्रा देवी (55) के रूप में हुई है। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़िए, पूरी घटना..
सौ रुपए मांगा, नहीं मिलने पर धारदार हथियार से हमला
उसरी बिनटोली में रविवार को दोपहर के समय घर पर सुमित्रा देवी अकेली थीं। उनके पति गणेश रावत मछली पकड़ने गए हुए थे। इसी दौरान बड़ा बेटा रामभरोस रावत घर पहुंचा और मां से 100 रुपये मांगे। सुमित्रा देवी के पास पैसे नहीं थे, इसलिए वे उसे रुपये नहीं दे सकीं। परिजनों के अनुसार रामभरोस शराब के नशे में था। पैसे नहीं मिलने से वह आक्रोशित हो गया। आरोप है कि उसने घर में रखे धारदार हथियार से सुमित्रा देवी पर हमला कर दिया और उनका गला रेत दिया। हमले के बाद सुमित्रा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। गणेश रावत ने बताया कि उनका बेटा नशे का आदी है। उसकी दो शादियां हो चुकी हैं, लेकिन दोनों पत्नियां उसे छोड़ चुकी हैं। खून से लथपथ मां, भागते बेटे को ग्रामीणों ने पकड़ा
हमले के बाद घर से आवाजें सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। अंदर का दृश्य देखकर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया, जो वहां से निकलने की कोशिश कर रहा था। लोगों ने उसे घेरकर काबू में किया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल रहा। मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति नियंत्रित की गई और आरोपी को हिरासत में लिया गया। एफएसएल जांच, पोस्टमार्टम और गिरफ्तारी
सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार ने बताया कि सुमित्रा देवी की हत्या उनके ही बेटे द्वारा गला काटकर किए जाने की सूचना मिली थी। वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया। घटनास्थल से खून के नमूने और अन्य साक्ष्य जुटाए गए। शव को विधिक प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी रामभरोस रावत को गिरफ्तार कर लिया है। बैकुंठपुर थाने में कांड दर्ज कर अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों और अन्य संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।
https://ift.tt/HvtF8WN
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply