DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

समस्तीपुर में डेढ़ फीट जमीन के लिए भाइयों में मारपीट:डंडे से पीटकर भाई-नतनी का सिर फोड़ा, तीन घायल; 2 के सिर में लगी चोट

समस्तीपुर के वैनी थाना क्षेत्र में डेढ़ फीट जमीन के झगड़े को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान शाहपुर बघौनी पंचायत के फाजिलपुर वार्ड 10 निवासी 60 साल के मोहम्मद सहूद, मोहम्मद मुमताज और शाब्दीन परवीन के रूप में हुई है। घायल तीनों व्यक्तियों को पहले ताजपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉ. राजेश कुमार ने उनका इलाज शुरू किया। 2 लोगों के सिर में लगी चोट डॉ. राजेश कुमार के अनुसार, मोहम्मद सहूद और उनकी नतनी शाब्दीन परवीन के सिर में चोट आई है और कई टांके लगे हैं। उनका सीटी स्कैन कराया जा रहा है। मोहम्मद मुमताज को अंदरूनी चोटें लगी हैं, जिसके लिए एक्स-रे कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे का इलाज किया जाएगा। घायल मोहम्मद मुमताज ने बताया कि खतियानी जमीन पर उनके पिता ने डेढ़ से दो फीट जगह छोड़कर घर बनाया था। आज उनके पांचवें चाचा मोहम्मद सोहेल ने उस जमीन को अपना बताते हुए उनके घर के अंदर राख फेंक दी। जब मोहम्मद सहूद ने अपने भाई मोहम्मद सोहेल से इसकी शिकायत की, तो मोहम्मद सोहेल ने अपने परिजनों के साथ मिलकर मोहम्मद सहूद पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर मोहम्मद सहूद की भांजी शाब्दीन परवीन बचाने आईं, तो हमलावरों ने लाठी से उनका भी सिर फोड़ दिया। मोहम्मद मुमताज जब बीच-बचाव करने गए, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर राजेश कुमार ने इस घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दे दिया है ।नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल से उन्हें सूचना मिली हुई है। नगर थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को सदर अस्पताल घायल लोगों से फर्द बयान लिए जाने को लेकर भेजा जा रहा । बयान लिए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई को लेकर वैनी थाना भेज दिया जाएगा।


https://ift.tt/JZ6bNYG

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *