DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बेतिया में नवविवाहिता का शव पंखे से लटका मिला:छह माह पहले हुआ था प्रेम विवाह, भाई ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

बेतिया जिले के पिपरा पकड़ी मोहल्ले में रविवार को एक नवविवाहिता का शव उसके कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया गया। वार्ड संख्या 44 स्थित इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की शादी लगभग छह माह पूर्व प्रेम प्रसंग में हुई थी। ग्रामीणों ने आपसी सहमति से मंदिर में उनका विवाह कराया था। मृतका मझौलिया थाना क्षेत्र के बिनवालिया गांव की रहने वाली बताई जाती है। शादी के बाद वह अपने पति के साथ पिपरा पकड़ी मोहल्ले में रह रही थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष सम्राट सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। इधर, मृतका के भाई संदीप ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, विवाह के बाद से ही बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। प्रेम विवाह के कुछ ही महीनों बाद हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।


https://ift.tt/z4XUhlV

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *