सुपौल में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के विरोध में रविवार की शाम जोरदार प्रदर्शन किया। दिल्ली में आयोजित एआई अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान दिए गए उनके बयान के विरोध में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत शहर के गांधी मैदान से हुई, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे और विरोध सभा आयोजित की गई। देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली राजनीति स्वीकार्य नहीं
सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली राजनीति स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के विकास, तकनीकी प्रगति और वैश्विक प्रतिष्ठा से जुड़े मुद्दों पर सभी दलों को जिम्मेदार रवैया अपनाना चाहिए। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान को और तेज करने का आह्वान किया। सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान से महावीर चौक तक पैदल मार्च निकाला। मार्च के दौरान पूरे रास्ते राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की गई और प्रदर्शनकारियों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस प्रशासन की निगरानी में मार्च शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। काफी देर तक राजनीतिक नारे गूंजते रहे
महावीर चौक पहुंचने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान काफी देर तक राजनीतिक नारे गूंजते रहे। प्रशासनिक व्यवस्था को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम बिना किसी अप्रिय घटना के समाप्त हो गया। प्रदर्शन में भाजपा नेता विजय शंकर चौधरी उर्फ खोखा बाबू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा, रणधीर ठाकुर, नागेंद्र नारायण ठाकुर, महेश और कुणाल ठाकुर समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने संगठन को और मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
https://ift.tt/Vo1xbwp
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply