DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गया के असलेमपुर पंचायत में डस्टबिन वितरण शुरू:दैनिक भास्कर की खबर के बाद टालमटोल खत्म, वार्ड सदस्यों को मिले डस्टबिन

गयाजी जिले के कोंच गया में दैनिक भास्कर की खबर का असर दिखा है। रविवार दोपहर को असलेमपुर पंचायत में डस्टबिन वितरण का कार्य आखिरकार शुरू कर दिया गया। यह कार्रवाई जिला समन्वयक के आदेश के बाद की गई, जिसके तहत पंचायत सचिव ने वार्ड सदस्यों को डस्टबिन वितरित करना आरंभ किया। ज्ञात हो कि दैनिक भास्कर में असलेमपुर पंचायत में पिछले छह माह से डस्टबिन वितरण लंबित होने की खबर प्रकाशित हुई थी। इस देरी के कारण लोहिया स्वच्छ मिशन का कार्य प्रभावित हो रहा था। जिला समन्वयक ने पिछली बैठक में इस मामले का संज्ञान लिया था। इसके बाद पंचायत सचिव ने वार्ड सदस्यों को बुलाकर डस्टबिन वितरण का काम शुरू किया। उल्लेखनीय है कि कोंच प्रखंड की अन्य 17 पंचायतों, जिनमें गरारी, केर, गौहरपुर, खजुरी, मंझियावां, कोंच, परसावां, उतरेन, सिमरा, कुरमावां, आंती, काबर, कोराप और चबुरा शामिल हैं, में जून 2025 से ही प्रत्येक घर में सूखा और गीला कचरा रखने के लिए डस्टबिन का वितरण कर दिया गया था। इन पंचायतों में वार्ड स्तरीय कर्मियों द्वारा कचरा प्रबंधन का कार्य भी किया जा रहा है और प्रत्येक पंचायत में कचरा प्रबंधन के लिए डब्ल्यू.पी.ओ. (वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट) का निर्माण भी किया गया है। हालांकि, असलेमपुर पंचायत में मुखिया और पंचायत कर्मियों की लापरवाही के कारण डब्ल्यू.पी.ओ. का पूर्ण निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है।


https://ift.tt/usXVQL9

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *