बेतिया पुलिस की सतर्कता से मझौलिया बाजार में एक बड़ी आपराधिक घटना टल गई। पुलिस अधीक्षक, बेतिया के निर्देश पर मिली गुप्त सूचना के आधार पर मझौलिया थाना क्षेत्र स्थित आरके. ज्वेलर्स के समीप छापेमारी कर चार हथियारबंद अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। SDPO ने मझौलिया बाजार में की कार्रवाई पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से वहां जमा हुए हैं। इस सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए सदर-01 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक दीप के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी शामिल थे। चार मोबाइल सिम कार्ड हुए बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस ने मझौलिया वार्ड नंबर 7 निवासी अक्षय कुमार को मौके से हिरासत में लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से दो देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और चार मोबाइल सिम कार्ड बरामद हुए। अक्षय कुमार से पूछताछ के आधार पर पवन कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। पवन की निशानदेही पर उसके घर के बेडरूम से तीन और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। गिरोह के अन्य सदस्यों को धर दबोचा गिरोह के अन्य सहयोगी अभियुक्त बैठनीय वार्ड नंबर 5 निवासी राजा ठाकुर और चैलाभार वार्ड नंबर 4 निवासी चंकी पाण्डेय उर्फ मृतुंजय पाण्डेय को भी पुलिस ने दबोच लिया। सभी आरोपियों के विरुद्ध मझौलिया थाना में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की समय पर की गई कार्रवाई से एक बड़ी घटना होने से बच गई।
https://ift.tt/NAmg2jf
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply