सहरसा में जिला प्रशासन ने अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इसी क्रम में सिविल कोर्ट के पास चल रहे अवैध पार्किंग स्थल को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई सदर एसडीएम श्रेयांश तिवारी के नेतृत्व में हुई, जिसमें कहरा प्रखंड के अंचलाधिकारी सौरव कुमार, राजस्व पदाधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। सदर एसडीएम ने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण के कारण सड़कों की चौड़ाई कम हो गई है, जिससे आम नागरिकों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। प्रशासन ने इसी समस्या को दूर करने के लिए कोर्ट परिसर के सामने अवैध पार्किंग हटाई। सड़क किनारे बने अवैध निर्माण और झुग्गी-झोपड़ी दुकानों को भी जेसीबी से हटाया गया। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती का अनुरोध किया
एसडीएम ने स्पष्ट किया कि वीर कुंवर सिंह चौक तक अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और यह अभियान जारी रहेगा। शहर के गांधी पथ मुख्य मार्ग को 27 फरवरी तक अतिक्रमण मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए पुलिस अधीक्षक से अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती का अनुरोध किया गया है, ताकि अभियान में कोई बाधा न आए। अधिकृत रूप से पार्किंग शुल्क वसूलने का नियम
एसडीएम ने नगर आयुक्त से मिली जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि शहर में केवल बस स्टैंड पर ही अधिकृत रूप से पार्किंग शुल्क वसूलने का नियम है। यदि कहीं भी अवैध पार्किंग संचालित होती पाई गई, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर नजर रखने के लिए एक कार्यपालक दंडाधिकारी को नोडल पदाधिकारी भी नियुक्त किया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से शहर में अतिक्रमणकारियों के बीच हलचल देखी जा रही है।
https://ift.tt/D3mWudj
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply