शेखपुरा में जिले के कोरमा थाना क्षेत्र में 22 दिन पहले एक दस वर्षीय नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची की मां ने अपने देवर के खिलाफ पोस्को अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने बच्ची को बहला-फुसलाकर घटना को अंजाम दिया था और उसकी नीयत खराब थी। वह शेखपुरा शहर में छिपकर रह रहा था
घटना के बाद से आरोपी चाचा गांव छोड़कर फरार हो गया था। गिरफ्तारी के डर से वह शेखपुरा शहर में छिपकर रह रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी शेखपुरा बाजार में सब्जी खरीद रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। छापेमारी दल में थाना अध्यक्ष और सशस्त्र बल शामिल थे। गिरफ्तार आरोपी को बाद में पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया।
https://ift.tt/Bqo2SEr
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply