DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पुलिस सप्ताह के पहले दिन यातायात जागरूकता कार्यशाला:भागलपुर में SSP बोले- यातायात नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य

भागलपुर| में 22 फरवरी से 27 फरवरी तक पुलिस सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत आज समीक्षा भवन में यातायात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह और सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अधिकांश दुर्घटनाएं नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। ऐसे में हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित उपयोग अनिवार्य है। कार्यक्रम में यातायात पुलिस कर्मियों की ओर से डेमो के माध्यम से सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) देने की प्रक्रिया समझाई गई। बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने से पहले प्राथमिक उपचार देना उसकी जान बचा सकता है। मौके पर मौजूद विशेषज्ञों ने लोगों को आपात स्थिति में घबराने के बजाय सजग रहकर सही तरीके से मदद करने की अपील की। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है। नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। यातायात नियमों का पालन करने की अपील उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने सड़क पर पैदल मार्च निकालकर आम लोगों को जागरूक किया और नियमों के पालन की अपील की। पुलिस सप्ताह के इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दुर्घटनाओं में कमी लाना है। एसएसपी ने कहा है कि “यातायात नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग जीवन रक्षा का सबसे सरल उपाय है। पुलिस सप्ताह के माध्यम से हम लोगों को जागरूक कर सुरक्षित भागलपुर बनाने का संकल्प ले रहे हैं।


https://ift.tt/NMXtDTP

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *