DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नवादा में धान की पुंज में भीषण आग लगी:लाखों रुपए नुकसान की आशंका, फायर विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया

नवादा जिले के काशीचक प्रखंड स्थित रेवड़ा जगदीशपुर गांव में रविवार को धान की पुंज में आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। यह आग किसान किरानी प्रसाद सिंह के धान की पुंज में लगी थी। आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात है। स्थानीय लोगों को भी आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके। इस घटना से किसान किरानी प्रसाद सिंह को भारी आर्थिक क्षति हुई है।


https://ift.tt/7dcFPWZ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *