DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ऐसी घटनाएं देश की छवि को नुकसान पहुंचाती-मनीष:विश्व AI समिट में तोड़फोड़,भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ का प्रदर्शन; राहुल के खिलाफ नारेबाजी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित विश्व AI समिट में तोड़फोड़ की घटना के विरोध में बक्सर में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के ऐसे आयोजन में व्यवधान डालना देश की छवि को धूमिल करता है। उन्होंने कहा कि जब कई राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेने भारत आए हैं, ऐसे में किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ या हंगामा देशहित के खिलाफ है। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “राहुल गांधी शर्म करो” और “कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए। इसके बाद राहुल गांधी के पुतले पर कालिख पोतकर प्रतीकात्मक अंतिम जुलूस निकाला गया। यह जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गोलंबर तक पहुंचा, जहां पुतले का प्रतीकात्मक दाह संस्कार किया गया। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ बक्सर विधानसभा प्रभारी मनीष चौबे ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं और इनकी कड़ी निंदा होनी चाहिए। चौबे ने इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में जिला टीम के सदस्य हरेराम पांडेय, तुलसी मल्लाह, अरुण यादव, सिद्धार्थ पांडेय, सोनू चौधरी, अखिलेश मल्लाह, मोहित पांडेय, वीरेश मल्लाह, नंदलाल गुप्ता, विकास सिंह, राजन सिंह, सोनल तिवारी, कुंदन वर्मा, आकाश उपाध्याय और रोहित सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने यह भी कहा कि देश की प्रतिष्ठा से जुड़े मुद्दों पर सभी राजनीतिक दलों को राजनीति से ऊपर उठकर जिम्मेदार रवैया अपनाना चाहिए।


https://ift.tt/UKtDupo

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *