भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र स्थित बाल्टी कारखाना इलाके में आज एक बिस्किट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री चपेट में आ गई। ढाई घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के समय फैक्ट्री के अंदर कई कर्मचारी काम कर रहे थे। आग अचानक लगी और कुछ ही मिनटों में लपटें पूरे परिसर में फैल गईं। कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मोजाहिदपुर थाना और अग्निशमन विभाग को दी गई। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए तीन बड़ी और तीन छोटी दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण उस पर नियंत्रण पाना संभव नहीं हो सका। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा है। अग्निशमन पदाधिकारी अभय सिंह ने बताया कि आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। आग बुझने के बाद ही इसके कारणों और नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा। फिलहाल, किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
https://ift.tt/DXdpaOs
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply