पूर्णिया में 22 से 27 फरवरी तक पुलिस सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस वीक के पहले दिन पुलिस लाइन पूर्णिया से भव्य साइकिल रैली निकाली गई। रैली को पूर्णिया रेंज के आईजी डॉ. डॉ. विवेकानंद और एसपी स्वीटी सेहरावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जैसे ही रैली शुरू हुई, साइकिल की घंटियों की आवाज से इलाका गूंज उठा। एसपी स्वीटी सहरावत खुद साइकिल रैली में शामिल हुई। इसके जरिए उन्होंने नशामुक्त समाज का संदेश दिया। साइकिल रैली में सहायक खजांची थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, फणीश्वर नाथ रेणु टीओपी प्रभारी राजनंदनी समेत कई वरीय पुलिस पदाधिकारी सड़क पर साइकिल दौड़ते दिखाई दिए। इस रैली की खास बात रही कि इसमें सिर्फ पुलिस कर्मी ही नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग और आमजन शामिल हुए। पुलिस की वर्दी और आम जनता की सिविल ड्रेस एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती दिखी। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को नशा के खिलाफ जागरूक करना और स्वस्थ जीवन का संदेश देना रहा। नशा छोड़ो, समाज बचाओ जैसे नारे लगाए रैली पुलिस लाइन से शुरू हुई। पूरे रास्ते साइकिल सवारों ने नशा छोड़ो, समाज बचाओ जैसे नारों से माहौल को जागरूकता के रंग में रंग दिया। आईजी डॉ. विवेकानंद ने बताया कि पूर्णिया रेंज के सभी जिलों में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही एंटी ड्रग्स अभियान को और मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस सप्ताह के दौरान समाज को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एसपी स्वीटी सेहरावत ने जानकारी दी कि पूरे सप्ताह फैंसी मैच, हेल्थ चेकअप कैंप, ब्लड डोनेशन कैंप और विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में, खासकर जहां ड्रग्स का कारोबार होने की आशंका है, वहां जाकर विशेष एंटी ड्रग्स जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। पुलिस सप्ताह के पहले दिन आयोजित साइकिल रैली सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को एक सकारात्मक संदेश देने की पहल रही। पुलिस और जनता की यह साझेदारी यह दिखाती है कि जब दोनों साथ चलते हैं, तो अपराध और नशे के खिलाफ लड़ाई और मजबूत हो जाती है।
https://ift.tt/2c9nbYe
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply