भागलपुर के आईएमए भवन, लाजपत पार्क में आज निःशुल्क बाल हृदय रोग जांच शिविर आयोजित हुआ। इस शिविर में शहर और आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों बच्चों की हृदय संबंधी जांच की गई। आयोजन जीवन जागृति सोसाइटी एवं इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्सभागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर में मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटना की शिशु हृदय रोग विशेषज्ञ टीम ने बच्चों की इको जांच सहित अन्य आवश्यक परीक्षण किए। विशेषज्ञों ने अभिभावकों को जन्मजात हृदय रोग के प्रारंभिक लक्षणों के प्रति जागरूक किया और समय पर जांच व उपचार की आवश्यकता पर बल दिया। जीवन जागृति सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह आईएपी भागलपुर के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क जांच सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों में हृदय रोग की पुष्टि होगी, उन्हें आगे के उपचार और आवश्यकता पड़ने पर सर्जरी की सुविधा मेदांता अस्पताल, पटना में निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। सांस फूलने की शिकायत पर तुरंत कराएं जांच डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों में यदि सांस फूलना, वजन न बढ़ना या जल्दी थक जाना जैसे लक्षण दिखें तो अभिभावकों को तुरंत जांच करानी चाहिए। समय पर पहचान से गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है।” आईएपी के डॉ. अनिल यादव, डॉ. आर.के. मिश्रा और डॉ. पी.के. यादव ने शिविर में सक्रिय भूमिका निभाई। डॉक्टरों ने बताया कि कई अभिभावकों ने बच्चों में बार-बार सर्दी-खांसी, सांस लेने में तकलीफ और कमजोरी की शिकायत दर्ज कराई, जिनकी विशेषज्ञ टीम ने गहन जांच की। जीवन जागृति सोसाइटी के सचिव सोमेश यादव ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को समय पर उपचार मिल सके। आयोजन को लेकर अभिभावकों ने संतोष जताया और इसे जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी पहल बताया।
https://ift.tt/FufKRW0
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply