DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

शेखपुरा में ब्रह्माकुमारी संस्था की शिव पालकी शोभायात्रा:बुधौली से हुई शुरुआत, गांव-गांव दिया शांति का संदेश, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल

शेखपुरा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा परमात्मा शिव की पालकी शोभायात्रा निकाली गई। यह आयोजन स्थानीय सेवा केंद्र बुधौली बिचली गली फुलवारी के पास से शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्माकुमारी मीरा बहन, ब्रह्माकुमारी अनुपमा बहन, मुरलीधर के शिक्षक एवं शिक्षिका, ग्रामीण बैंक के मैनेजर, डॉ. रामाश्रय प्रसाद सिंह और डॉ. सुरेश प्रसाद ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य अतिथि, समाज सेवी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। शोभायात्रा से जुड़ी तस्वीरें… शोभायात्रा को कई गांवों में भी ले जाया गया
शिव ध्वज फहराते ही वातावरण ओम ध्वनि के जयघोष और आध्यात्मिक ऊर्जा से गूंज उठा। शोभायात्रा को कई गांवों में भी ले जाया गया, जहां बैनर और आध्यात्मिक नारों के माध्यम से लोगों तक शांति, पवित्रता और सकारात्मकता का संदेश पहुँचाया गया। परमात्मा शिव का संदेश देते हुए ब्रह्माकुमारी पूजा बहन ने बताया कि परमात्मा शिव निराकार हैं और परमधाम के निवासी हैं। ब्रह्माकुमारी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे
वहीं, ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने कहा कि ‘शिव’ का अर्थ कल्याणकारी है, जो समस्त विश्व का मंगल करने वाले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि परमात्मा अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। शिव ध्वजारोहण इस बात का प्रतीक है कि हमें अपने जीवन में शांति, प्रेम, पवित्रता और शक्ति का ध्वज सदैव ऊंचा रखना चाहिए। इस कार्यक्रम में वर्णवाल धर्मशाला के अध्यक्ष सुभाष भाई, डॉ. रामाश्रय, डॉ. सुरेश प्रसाद, डॉ. विकास कुमार, ग्रामीण बैंक के मैनेजर और ब्रह्माकुमारी प्रियंका बहन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।


https://ift.tt/UwHBCxo

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *