सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुलास पंचायत के बिचारी गांव स्थित चिलोनी नदी में रविवार को अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। जिला खनन पदाधिकारी शाहबाज अहमद ने पुलिस बल के साथ छापेमारी करते हुए अवैध खनन में संलिप्त दो ट्रैक्टरों को जब्त किया। अधिकारियों के अनुसार दोनों ट्रैक्टरों पर उजला बालू लोड था और बिना किसी वैध परिवहन चालान के उसकी बिक्री की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार टीम ने की छापेमारी खनन पदाधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची थी। जांच के दौरान पाया गया कि नदी से अवैध रूप से बालू निकालकर ट्रैक्टरों के माध्यम से सप्लाई की जा रही थी। तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर राघोपुर थाना ले जाया जाने लगा। इसी दौरान आरोप है कि ट्रैक्टर मालिक अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए और जब्त वाहनों को घेर लिया। उन्होंने सरकारी कार्रवाई का विरोध करते हुए वाहन को ले जाने से रोकने की कोशिश की। स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब खनन पदाधिकारी द्वारा पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया जाने लगा। आरोप है कि इस दौरान वाहन मालिकों और उनके समर्थकों ने पदाधिकारी के साथ धक्का-मुक्की भी की और कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ती देख राघोपुर थाना पुलिस को सूचना दी स्थिति बिगड़ती देख खनन पदाधिकारी ने तत्काल राघोपुर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करते हुए जब्त ट्रैक्टरों को सुरक्षित थाना पहुंचाया। इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी ने राघोपुर थाना में लिखित आवेदन दिया है। आवेदन के आधार पर राजू मास्टर, मो. शमसुल और मो. मशखुर समेत 20–25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
https://ift.tt/IVbKt71
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply