किशनगंज में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार लगातार सक्रिय हैं। इसी क्रम में शनिवार देर शाम उन्होंने एसडीपीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण देर रात 1 बजे तक चला, जिसमें उन्होंने सुपरविजन से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की। पदभार संभालने के बाद से ही एसपी संतोष कुमार ने थानों, सीमा क्षेत्रों और विभिन्न पुलिस इकाइयों का औचक दौरा जारी रखा है। हाल ही में उन्होंने भारत-नेपाल सीमा के साथ-साथ कोचाधामन, टेढ़ागाछ, फतेहपुर और बीबीगंज जैसे थानों का भी निरीक्षण किया था। उन्होंने जिले को चार जोनों में विभाजित कर ‘सुपर पेट्रोलिंग’ व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है, जिसका उद्देश्य रात्रि में अपराध नियंत्रण और न्यायालय सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सुपरविजन केसों की प्रगति, चार्जशीट दाखिल की जांच की शनिवार के निरीक्षण के दौरान, एसपी ने एसडीपीओ कार्यालय के कर्मचारियों से सुपरविजन केसों की प्रगति, लंबित जांच, चार्जशीट दाखिल करने की स्थिति और संबंधित दस्तावेजों की गहनता से जांच की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी सुपरविजन मामलों का समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जाए। साथ ही, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। एसपी ने दोहराया कि बेहतर पुलिसिंग और विधि-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और अधिकारियों को आम जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सतर्क रहना चाहिए। यह औचक निरीक्षण किशनगंज पुलिस की सक्रियता और एसपी संतोष कुमार की सख्त कार्यशैली को दर्शाता है। पदभार ग्रहण करने के बाद से ही उन्होंने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस, अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने और जनता के साथ सीधा संवाद बढ़ाने पर विशेष जोर दिया है।
https://ift.tt/K6ieSOh
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply