DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

संत निरंकारी मिशन का अमृत प्रोजेक्ट:सहरसा के दिवारी स्थान तालाब में सफाई अभियान, छात्रों की भागीदारी, जल संरक्षण का संकल्प

सहरसा शहर के दिवारी स्थान स्थित तालाब परिसर में रविवार को संत निरंकारी मिशन ने अमृत प्रोजेक्ट के तहत एक सफाई अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व संयोजक जय किशोर प्रसाद ने किया, जिसका उद्देश्य जल स्रोतों की स्वच्छता सुनिश्चित करना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-कर कर हिस्सा लिया अभियान में मिशन के सेवादारों और स्थानीय नागरिकों ने सुबह से ही उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर तालाब और उसके आसपास फैली गंदगी की साफ-सफाई की। प्लास्टिक, पॉलीथिन और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर उनके उचित निस्तारण की व्यवस्था की गई। इस दौरान जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने और नियमित सफाई की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया। सफाई अभियान से जुड़ी तस्वीरें… तालाबों, कुओं और अन्य जल स्रोतों को साफ रखेंगे
संयोजक जय किशोर प्रसाद ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छ जल ही स्वस्थ जीवन का आधार है। यदि हम अपने आसपास के तालाबों, कुओं और अन्य जल स्रोतों को साफ रखेंगे, तो अनेक बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे केवल एक दिन नहीं, बल्कि नियमित रूप से स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं और समाज को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। अभियान के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने और जल स्रोतों की सुरक्षा का सामूहिक संकल्प लिया। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि इस तरह के सामुदायिक प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस कार्यक्रम में दिवारी मंदिर के अध्यक्ष राम बहादुर यादव, संत निरंकारी मिशन के संचालक ललन चौधरी, मिशन के मुखी भालचंद यादव और आनंद मोहन सहित सेवादल के कई सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह देखा गया और उन्होंने भविष्य में भी ऐसे अभियानों में सहयोग देने का आश्वासन दिया।


https://ift.tt/f5IudB9

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *