DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सबौर रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान भड़के PCCM:साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश, बोले- किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

भागलपुर के सबौर रेलवे स्टेशन का रविवार को मुख्य वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन परिसर में मेंटेनेंस, सफाई व्यवस्था और यात्री सुविधाओं में कई अनियमितताएं पाई गई। इस पर भड़क गए। संबंधित कर्मियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर और स्टेशन परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। कई स्थानों पर कूड़ा और अव्यवस्थित सामान पड़े होने पर नाराजगी जताई गई। मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने कहा कि स्टेशन की स्वच्छता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। जब्ती या नीलामी की कार्रवाई की जाएगी स्टेशन के बाहर खराब अवस्था में खड़े कई ट्रक भी पाए गए। इस पर उन्होंने निर्देश दिया कि अगर वाहन रेलवे या राज्य पुलिस से संबंधित हैं तो विभाग को सूचना देकर उन्हें तत्काल हटाया जाए। अगर कोई व्यक्ति अपने माल या वाहन की जिम्मेदारी लेता है तो उसे निर्धारित समय सीमा में हटाने को कहा जाए। निर्धारित अवधि में हटाव नहीं होने पर नियमानुसार जब्ती या नीलामी की कार्रवाई की जाए। स्टेशन पर लगी लिफ्ट को भी जल्द से जल्द चालू करने का कहा। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी मुख्य वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह ने कहा कि यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि है। स्टेशन पर उपलब्ध सभी संसाधनों का समुचित रखरखाव किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर किसी स्तर पर कार्य में ढिलाई पाई गई तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। कोई अधिकारी दायित्वों के निर्वहन में सक्षम नहीं हैं तो वह स्वेच्छा से त्यागपत्र दे दें, ताकि कार्यकुशल लोगों को अवसर मिल सके।


https://ift.tt/iQSGPvC

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *