भागलपुर निवासी सत्यम मिश्रा को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान मिला है। 2025 की जून महीने में यह सम्मान उन्हें दिया गया था, जिसके बाद आज रविवार को वह भागलपुर स्थित अपने आवास पहुंचे। जहां उनके पिता-माता और अन्य परिजनों ने मिठाइयां खिलाकर बधाई दी। पिता ने अपने बेटे पर गर्व जताते हुए कहा बच्चे ने सीमित संसाधन में अपने माता-पिता के साथ-साथ भागलपुर और देश का नाम रोशन किया है। सत्यम मिश्रा को विश्वविख्यात Harvard University ने अपने प्रतिष्ठित फिलिस स्ट्रीमलिंग अवार्ड से सम्मानित किया। 2000 से दिए जा रहे इस सम्मान को पहली बार किसी भारतीय, वो भी बिहार के युवक को दिए जाने से खुली का माहौल है। सत्यम मिश्रा पिछले कई वर्षों से शिक्षा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन की दिशा में कार्य कर रहे हैं। महिलाओं और वंचित वर्ग की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उनके प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। भारत के अलावा नाइजीरिया, इथियोपिया, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, लेबनान और जर्मनी समेत 20 से अधिक देशों की छात्र-छात्राओं को पढ़ाकर उन्होंने शिक्षा को सीमाओं से परे पहुंचाने का कार्य किया है। प्रतिष्ठित Fulbright Scholarship भी मिली है हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने उन्हें न केवल सम्मानित किया, बल्कि मानद डिग्री और विशेष स्कॉलरशिप भी प्रदान की। इससे पहले 2021 में उन्हें वैश्विक स्तर पर चर्चित Global Teacher Prize से नवाजा जा चुका है। इसके बाद उन्हें प्रतिष्ठित Fulbright Scholarship भी प्राप्त हुई थी। लगातार मिल रहे इन सम्मानों ने भागलपुर के इस युवा को शिक्षा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है।
हमें सत्यम पर गर्व है सत्यम मिश्रा मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले रविकांत मिश्रा के बेटे हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर परिवार में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी इसे जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। सत्यम मिश्रा ने बताया कि बिहार की मिट्टी से निकलकर हार्वर्ड के मंच पर सम्मानित होना सिर्फ मेरी नहीं, पूरे देश की जीत है। मेरा सपना है कि शिक्षा के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक अवसर पहुंचे और बेटियां आत्मनिर्भर बनें। सत्यम के पिता रविकांत मिश्रा ने कहा कि हमारे लिए यह अत्यंत भावुक क्षण है। सत्यम ने कठिन परिश्रम और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। हमें उस पर गर्व है।
https://ift.tt/jdIOsTg
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply