DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

साउथ बिहार एक्सप्रेस में यात्रियों से मारपीट, लूटपाट की कोशिश:एसी H1 कोच को बनाया निशाना, फतुहा में डेढ़ घंटे खड़ी रही गाड़ी; बदमाश फरार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग से चलकर बिहार के आरा आने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस में रविवार को लूटपाट की कोशिश की गई। अपराधियों ने ट्रेन के H1 कोच को निशाना बनाया और यात्रियों से मारपीट कर सामान लूटने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही ट्रेन को फतुहा रेलवे स्टेशन पर करीब डेढ़ घंटे तक रोककर जांच की गई। हालांकि, तब तक सभी आरोपी भागने में सफल रहे। यात्रियों से नकदी, मोबाइल और कीमती सामान लूटा यात्रियों ने बताया कि कुछ हथियारबंद बदमाश अचानक कोच में घुसे और यात्रियों को धमकाकर नकदी, मोबाइल और कीमती सामान लूटने की कोशिश करने लगे। डकैतों को देखकर कोच में अफरातफरी मच गई। यात्रियों ने शोर मचाया, जिससे बदमाश वारदात को अंजाम बिना ही मौके से फरार हो गए। फतुहा स्टेशन पर ट्रेन को रोककर यात्रियों से पूछताछ सूचना मिलते ही रेल पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। फतुहा स्टेशन पर ट्रेन को रोककर यात्रियों से पूछताछ की गई और कोच की तलाशी ली गई। करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया और वह देर से पटना जंक्शन पहुंची। वहां भी जीआरपी और आरपीएफ ने यात्रियों से घटना की जानकारी ली। मामला दर्ज किया, आसपास के इलाकों में छापेमारी रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।


https://ift.tt/5FLcTVS

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *