DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बेतिया में पुलिस सप्ताह पर चलाया गया स्वच्छता अभियान:कर्मियों ने कार्यालयों-सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर जागरूकता फैलाई, लोगों से की सहयोग करने की अपील

बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर बेतिया में आज व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। सप्ताह के पहले दिन बेतिया पुलिस ने पुलिस केंद्र, पुलिस कार्यालय और जिले के सभी अनुमंडल क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान संचालित किया। इस अभियान में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक और थाना अध्यक्षों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने अपने कार्यालयों और प्रतिष्ठानों के साथ-साथ कार्यालय परिसरों, अभिलेख कक्षों, वाहन स्टैंड, बैरकों तथा सार्वजनिक स्थलों की समुचित सफाई सुनिश्चित की। कचरा निस्तारण की व्यवस्था भी की गई, जिससे परिसर स्वच्छ और व्यवस्थित दिखें। कर्मियों ने स्वच्छता के महत्व पर दिया जोर इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने आम नागरिकों को जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। लोगों से अपील की गई कि वे अपने घरों, मोहल्लों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखकर स्वस्थ, सुंदर और सुरक्षित समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग दें।


https://ift.tt/6MZx8IW

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *