DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नवादा में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या:भाई ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप, 3 लाख रुपए के लिए करते थे प्रताड़ित

नवादा जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। यह घटना कादिरगंज थाना क्षेत्र के ओहरी गांव से संबंधित है।

मृतका की पहचान नेमदरगंज थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव निवासी रामरतन सिंह की 24 वर्षीय पुत्री फ्रूटी कुमारी के रूप में हुई है। फ्रूटी का विवाह 21 अप्रैल 2023 को करण सिंह के पुत्र राजा कुमार से हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुआ था।

मृतका के भाई रोशन कुमार ने बताया कि फ्रूटी के पति और ससुराल वाले अक्सर उनसे पैसों की मांग करते थे। वे अपनी बहन के लिए पैसे देते रहे, लेकिन धीरे-धीरे प्रताड़ना बढ़ती गई। 3 लाख रुपए का लगा जुर्माना

रोशन कुमार के अनुसार, कुछ समय पहले उनके जीजा को बालू चोरी के आरोप में पुलिस ने पकड़ा था, जिस पर 3 लाख रुपए का जुर्माना लगा था। ससुराल वाले लगातार फ्रूटी पर इस राशि की मांग के लिए दबाव डाल रहे थे और उसे प्रताड़ित कर रहे थे।

रोशन ने आरोप लगाया कि पैसे न देने पर उनकी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी गई और फिर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। घटना के बाद ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने जिस कमरे से फ्रूटी का शव बरामद किया, उसका दरवाजा खुला हुआ था। मायके वालों का कहना है कि यह सुनियोजित हत्या का संकेत है।


https://ift.tt/eQ5s1TL

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *