खगड़िया जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक महिला से चाकू मारकर लूटपाट की गई। बदमाशों ने भिड़याही पोखर के पास इस वारदात को अंजाम दिया, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान बरियाही गांव निवासी श्याम सिंह की पत्नी कंचन देवी के रूप में हुई है। कंचन बछौता से अपने गांव बरियाही लौट रही थीं, तभी घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। विरोध करने पर अपराधियों ने चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और नगदी व जेवरात लूटकर फरार हो गए। घटनास्थल पर गिर गई तलवार वारदात के बाद भागते समय बदमाशों के हाथ से एक तलवार घटनास्थल पर गिर गई। सूचना मिलने पर चौकीदार ने तलवार को कब्जे में लेकर परिजनों को सौंप दिया। परिजन घायल कंचन देवी को सदर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जीविका का डेढ़ लाख लेकर लौट रही थी घर पीड़िता के पुत्र मुरारी सिंह ने बताया कि उन्हें अस्पताल में मां ने बताया कि वह जीविका समूह से जुड़ी हैं और समूह के कार्य के तहत करीब डेढ़ लाख रुपए लेकर घर लौट रही थीं। विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया बदमाशों ने उनसे जल्दी बाजी में गले से मंगलसूत्र और चेन लूट ली और फरार हो गया । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से मिली तलवार के आधार पर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस वारदात के बाद इलाके में भय का माहौल है, और स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने तथा अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
https://ift.tt/ZkxCKcm
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply