DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गुरुग्राम में युवती के प्राइवेट पार्ट सैनिटाइजर से जलाए:मारपीट कर न्यूड वीडियो बनाई, स्टील की बोतल से सिर फोड़ा; लिव-इन में रहती थी

गुरुग्राम में 19 साल की लिव-इन पार्टनर टॉर्चर केस में खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी शिवम ने लिव-इन पार्टनर के प्राइवेट पार्ट को सैनिटाइजर डालकर जलाया था। उसके साथ मारपीट कर वीडियो भी बनाई। एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि कस्टडी में आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि वो युवती के साथ फिजिकल रिलेशन बना रहा था। उसके साथ लगातार मारपीट कर रहा था। इसके बाद युवती ने उसके चंगुल से छुटकर अपनी मां को कॉल की थी। युवती की मां भी त्रिपुरा पुलिस में अधिकारी हैं। आरोपी ने 18 फरवरी की रात एक पीजी में रह रही अपनी लिव इन पार्टनर को जमकर पीटा था। युवती के हाथ और पैरों पर गंभीर चोट के निशान मिले थे। इसके बाद युवती की सीरियस हालत देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर किया था। ऑनलाइन एप से हुई दोस्ती
पीड़ित मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वाली है और गुरुग्राम के सेक्टर-69 में एक पीजी में रह रही थी। गुरुग्राम की ही जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी से बीएससी की पढ़ाई कर रही है। एक ऑनलाइन मोबाइल एप के जरिए युवक के साथ उसकी मुलाकात हुई थी। आरोपी दिल्ली के नरेला का रहने वाला है। सितंबर 2025 में बातचीत शुरू होने के बाद दोनों एक दूसरे से कई बार मिले। शादी का झांसा देकर रिलेशन बनाए
पीड़ित का आरोप है कि शिवम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। इसके बाद वे कुछ समय तक गुरुग्राम के पीजी में साथ रहने लगे। इस दौरान आरोपी को युवती के कैरेक्टर पर शक होने लगा। इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि शिवम ने लिव-इन पार्टनर के पैरों पर चाकू से हमला किया। उसका न्यूड वीडियो रिकॉर्ड कर उसके साथ मारपीट की। उसके सिर पर स्टील की बोटल से हमला किया, सिर पकड़कर दीवार पर पटक दिया। इसके बाद सैनिटाइजर डालकर प्राइवेट पार्ट जला दिए। लोकल लैंग्वेज में मां को बताई घटना
घटना की रात पीड़ित ने आरोपी के चंगुल से छुटकर अपनी मां को कॉल कर सारी सच्चाई बताई। युवती ने मां से अपनी लोकल लैंग्वेज में ही बात की। जिससे आरोपी उनकी बात समझ न सके। फिर उसकी मां ने 112 पर कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सेक्टर-10 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे दिल्ली से सफदरजंग हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। दिल्ली अस्पताल में चल रहा इलाज
शुरू में डॉक्टरों ने युवती को बयान देने के लिए अनफिट बताया और बाद में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। वहां, इलाज के बाद पुलिस ने उसकी डिटेल्ड गवाही रिकॉर्ड की। इसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया। एडवोकेट बोली- शरीर को कई जगह से दागा
एडवोकेट रीना रॉय ने बताया कि घटना से तीन दिन पहले पीड़ित ने अपने पिता को कॉल कर कहा था- अगर आप मुझे जिंदा देखना चाहते हो गुरुग्राम में आकर ढूंढ लो। उसने अपने पीजी के बारे में भी बताया था। इसके बाद उसके घरवाले एक्टिव हुए। एडवोकेट के अनुसार, लड़की के पिता ने बताया कि आरोपी ने प्राइवेट पार्ट पर सैनेटाइजर लगाकर लाइटर से आग लगाई थी। उसने शरीर के दूसरे हिस्सों को भी दागा। —————- यह खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर को बंधक बनाकर पीटा:चेहरे पर चोट के गहरे निशान, AIIMS रेफर; मां बोली- बेटी के चरित्र पर शक करता था गुरुग्राम में एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर को जमकर पीटा। रूम में ही बंधक बनाकर उसे घंटों तक टॉर्चर करता रहा। उसके हाथ और पैरों पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को उसके बॉयफ्रेंड की चंगुल से छुड़ाकर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। (पूरी खबर पढ़ें)


https://ift.tt/caPQN1j

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *