DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

तिलक समारोह में जा रहे चाचा-भतीजा समेत 3 की मौत:नवादा में बिजली के खंभे से टकराई बाइक, 9 महीना की गर्भवती है पत्नी

नवादा जिले में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में गाड़ी पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के कटघर गांव के पास हुई।

मृतकों की पहचान गया जिले के रिवला गांव निवासी सुनील चौधरी के बेटे सोनू कुमार (23), विजय चौधरी के बेटे प्रताप कुमार ( 23) और राजेश मांझी के बेटे इंद्रन मांझी ( 23) के रूप में हुई है। मृतकों में चाचा-भतीजा भी शामिल थे।

हरे राम चौधरी ने बताया कि छोटू चौधरी की बेटी के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए तीनों युवक अकबरपुर प्रखंड के महोगया गांव जा रहे थे। एक ही गाड़ी पर चाचा इंद्र मांझी-भतीजा राजेश मांझी समेत तीनों युवक सवार थे। लेकिन कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ही कटघर मोड़ के पास उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। घटना में शामिल बाइक R15 मॉडल की थी। मृतक की पत्नी 9 महीना की गर्भवती हरे राम चौधरी ने बताया कि मृतक इंद्र मांझी की पत्नी बबीता देवी 9 महीना की गर्भवती है। घर में एक नया मेहमान आने से पहले ही पिता की ही मौत हो गई है। पत्नी बबीता देवी का भी रो रो कर बुरा हाल है। डॉक्टर ने 1 मार्च को ही डिलीवरी होने की समय दी है। प्राइवेट काम करके वो अपने परिवार का पालन-पोषण किया करता था।


https://ift.tt/zlnkNLj

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *