DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

तमिलनाडु में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, 8 मोबाइल-16 सिम बरामद:दिल्ली पुलिस बोली- आतंकियों की मदद के लिए शहरों की रेकी करने का शक

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तमिलनाडु के तिरुप्पुर से 6 संदिग्ध को हिरासत में लिया है। इन सभी ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट की थीं। साथ ही इन सभी पर आतंकी गतिविधि में शामिल होने का भी आरोप है। पुलिस के मुताबिक 3 आरोपियों को उथुकुली, 3 को पल्लादम और एक आरोपी तिरुमुरुगनपोंडी से गिरफ्तार किया गया। सभी फर्जी आधार कार्ड के जरिए अपनी पहचान छिपाकर तिरुप्पुर के गारमेंट फैक्ट्री में काम कर रहे थे। पुलिस को आरोपियों से 8 मोबाइल और 16 सिम कार्ड बरामद हुए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि ये सभी आतंकियों की मदद के लिए कई शहरों की रेकी कर चुके थे। इसके अलावा दिल्ली में ‘फ्री कश्मीर’ के पोस्टर लगाने में भी शामिल रहे हैं। गिरफ्तार संदिग्धों में मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबत, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल शामिल हैं। इन सभी को ट्रेन के जरिए दिल्ली ला रही है। यहां आगे पूछताछ की जाएगी। एक दिन पहले ही केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने देश के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर टेरर अटैक को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके बाद दिल्ली में लाल किला, चांदनी चौक में सुरक्षा बढ़ाई गई है। लाल किले के आसपास सुरक्षा बढ़ी, 3 तस्वीरें:
सीसीटीवी निगरानी बढ़ाई गई दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां मिलकर स्थिति पर नजर रख रही हैं। संवेदनशील इलाकों में CCTV से निगरानी, वाहनों की जांच और अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और क्विक रिएक्शन टीमों को तैनात की गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की तुरंत पुलिस या आपात सेवाओं को सूचना देने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, यह कदम केवल सावधानी के तौर पर उठाए गए हैं। 10 नवंबर को लाल किले के पास धमाका हुआ था यह अलर्ट 10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास हुए एक कार बम धमाके के बाद आया है। उस धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई थी और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास विस्फोटकों से भरी कार फटने से आसपास खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई थी और इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद की मस्जिद में हुए धमके का बदला लेने के लिए लश्कर भारत में बड़ी आतंकी वारदात के फिराक में है। ———————–
ये खबर भी पढ़ें: दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:9 की मौत, 24 घायल; हरियाणा के सलमान ने पुलवामा के तारिक को बेची थी कार
दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में 10 नवंबर 2025 को शाम 6.52 बजे जोरदार धमाका हुआ। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए। धमाके में 11 लोगों की मौत की खबर आई, लेकिन घटना के 3 घंटे बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 8 मौतें हुई हैं। इसके बाद अस्पताल से जारी सूची में 9 मौतों की जानकारी दी गई।
पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/L4KfijH

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *