DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भतीजे पर चाचा की पीटकर हत्या का आरोप:बेटा बोला- दोनों के बीच जमीन का था विवाद, तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पूर्णिया में संदिग्ध परिस्थिति में बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों ने भतीजे पर जमीनी विवाद में चाचा की पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। घटना रौटा थाना क्षेत्र के सिरसी पंचायत के पोखरिया गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही रौटा थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गए हैं। मृतक की पहचान मो. आफताब 74 के रूप में हुई है। मृतक के बेटे मो. जमशेद के आवेदन पर मो. आजाद समेत तीन अन्य लोगों के खिलाफ रौटा थाना में FIR दर्ज कर ली गई है। वारदात के बाद से सभी फरार हैं। मृतक के बेटे मो. जमशेद ने बताया कि मो. आफताब और उनके भतीजे मो. आजाद के बीच काफी समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। उसी विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। मो. आजाद ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बुजुर्ग के साथ मारपीट की। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है वहीं, वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, बुजुर्ग बेसुध मिले, परिजन उन्हें अस्पताल ले जाते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। मो. आफताब अपने पीछे पत्नी रोहिला खातून, दो बेटियां और चार बेटों छोड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही रौटा थाना के थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कुणाल सौरव ने कहा कि पोस्टमाॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।


https://ift.tt/tUwiWl2

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *