औरंगाबाद शहर के न्यू एरिया चित्तौड़गढ़ नगर क्षेत्र में आज रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभागीय जानकारी के अनुसार लाइन मेंटेनेंस और पेड़ों की कटाई कार्य को लेकर बियाडा पावर सब-स्टेशन से निकलने वाली 11 केवी साउथ फीडर की विद्युत सेवा सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान संबंधित फीडर से जुड़े सभी इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। कनीय विद्युत अभियंता (शहरी-2) औरंगाबाद राजू प्रसाद गुप्ता ने बताया कि विद्युत लाइनों के ऊपर झुकी पेड़ों की डालियों की कटाई और आवश्यक तकनीकी मरम्मत कार्य को सुरक्षित तरीके से संपन्न करने के लिए आपूर्ति बाधित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह कार्य उपभोक्ताओं को गर्मी के मौसम में निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
समय से पहले जरूरी कार्य निपटा लेने की अपील विभाग की ओर से सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने आवश्यक कार्य निपटा लें और बिजली कटौती की अवधि में वैकल्पिक व्यवस्था कर लें। खासकर पानी मोटर, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, छोटे उद्योग और घरेलू उपयोग से जुड़े कार्यों को समय रहते पूरा करने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य समय से पूर्व पूरा होने पर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी, लेकिन निर्धारित समय तक बाधित रहने की संभावना को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ता अपनी तैयारी रखें। विभाग ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए नागरिकों से सहयोग की अपील की है।
https://ift.tt/QzIF8TA
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply