पकड़ी फीड़र और शहरी फीडर संख्या-3 से 3 घंटे बिजली सप्लाई काटी जाएगी। आज सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता ने बताया कि इस दौरान फीडर संख्या-03 और पकड़ी फीडर के मेन लाइन का मेंटेनेंस किया जाएगा। तार में सटे पेड़ के डालों को काटा जाएगा। क्षेत्र के सभी जर्जर पोल-जर्जर ताल की मरम्मत की जाएगी। मोहल्ले वासियों से अपील है कि पानी की व्यवस्था पहले से कर लें।
इन मोहल्लों की बिजली रहेगी बाधित पकड़ी फीडर के डॉ. ईशा, मदन जी के हाता, मालती हॉस्पिटल, सदर एसडीओ आवास के आस पास के क्षेत्र,आरा शहरी फीडर संख्या-3 के संकट मोचन नगर, चंदवा मोड़, मौलाबाग, न्यू पुलिस लाइन आदि आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
https://ift.tt/rwU7vXN
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply