DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोगरी में बियाडा की भूमि का उद्योग निदेशक ने किया स्थलीय निरीक्षण

भास्कर न्यूज | पसराहा गोगरी प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय बड़ी पैंकांत के मैदान स्थित प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र की भूमि का शुक्रवार को उद्योग विभाग के निदेशक मुकुल गुप्ता ने स्थलीय निरीक्षण किया। यह दौरा राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। निदेशक ने बिहार राज्य औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बिहार राज्य औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण) द्वारा पूर्व से चयनित जमीन का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान बियाडा के डीजीएम अमित सिन्हा, डीडीएम चंचल कुमार तथा श्यामा स्ट्रीट की टीम मौजूद रही। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी नवीन कुमार अपने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के साथ स्थल पर उपस्थित थे। अधिकारियों ने भूमि की वर्तमान स्थिति, पहुंच मार्ग, आधारभूत संरचना, बिजली-पानी की उपलब्धता और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की। साथ ही संभावित औद्योगिक इकाइयों की स्थापना को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।अधिकारियों का मानना है कि अब औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।


https://ift.tt/Lb36Y0E

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *