DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

यूडीआईडी कार्ड के लिए किया आवेदन

बैसा| प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध कराने हेतु एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन बीडीओ राजकुमार चौधरी, प्रमुख शमीम अख्तर और उप प्रमुख फिरोज आलम ने किया। शिविर में कुल 184 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 135 नए और 49 पुराने आवेदन शामिल हैं। श्रेणियों के आधार पर अस्थि दिव्यांगता के 100 और ईएनटी के 35 आवेदन आए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रफी जुबैर ने बताया कि 40प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले व्यक्ति इस कार्ड के पात्र हैं। अधिकारियों ने कहा कि यह कार्ड दिव्यांगजनों की राष्ट्रव्यापी पहचान सुनिश्चित करेगा, जिससे उन्हें देश में कहीं भी सरकारी योजनाओं, पेंशन और छात्रवृत्ति का लाभ लेने में आसानी होगी। इस राष्ट्रीय डेटाबेस से योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आएगी और लाभार्थियों को बार-बार दस्तावेज़ जमा करने की झंझट से मुक्ति मिलेगी।


https://ift.tt/1y2CWxt

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *