भास्कर न्यूज|पूर्णिया राष्ट्रीय लोक मोर्चा का तृतीय स्थापना दिवस शनिवार को पार्टी के जिला संयोजक राजेन्द्र यादव के अध्यक्षता में जनता चौक स्थित आवास पर समारोहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे। स्थापना दिवस के मौके पर केक काटकर और मिठाई बांट कर कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार किया। दूसरी ओर इस मौके पर पार्टी की सदस्यता अभियान की भी शुरुआत हुई।जहां सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। इस मौके पर पार्टी के जिला संयोजक राजेन्द्र यादव ने कहा कि स्थापना के केवल तीन वर्षों में पार्टी ने जो राजनीतिक उपलब्धि हासिल किया है वह उल्लेखनीय है। कहा कि ,पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा लोहिया, कर्पूरी और जगदेव प्रसाद के पदचिन्हों पर चलने वाले राजनेता हैं और सामाजिक न्याय के सच्चे प्रहरी हैं। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के पहले दिन ही लोगों ने जिस तरह से पार्टी के प्रति दिलचस्पी दिखाई है उससे तो यही प्रतीत होता है कि आने वाले दिनों में पूर्णिया में राष्ट्रीय लोकमोर्चा का सबसे मजबूत संगठन होगा। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा ने कहा कि रालोमो विचारधारा से जुड़ी पार्टी है और शोषितों व वंचितों के हक की बात करती है इसलिए इसका अपना जनाधार है।
https://ift.tt/P8KJtp6
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply