भास्कर न्यूज।बैसा मध्य विद्यालय खुशहालपुर में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. एहतेशाम, शिक्षक शम्स तबरेज, मिनहाज अख्तर, महाबुल आलम, वसी आलम, नूर आलम, रूपा कुमारी एवं स्वर्ण लता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को जागरूक करना था। आयोजन के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि बढ़ता तापमान, प्रदूषण और असंतुलित पर्यावरण सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है, जिससे श्वसन रोग, त्वचा संबंधी समस्याएं और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। व वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। कार्यक्रम में वृक्षारोपण, स्वच्छता अपनाने और जल संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया तथा छात्रों को दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव कर पर्यावरण बचाने की शपथ दिलाई गई। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे अन्य विद्यार्थियों में भी उत्साह का संचार हुआ।कार्यक्रम में शीचेन क्लीनिक की ओर से जिला प्रबंधक हशिबुर्रह्मान, एरिया मैनेजर अभिषेक रंजन तथा पंचायत मोटिवेटर के चंदन यादव मौजूद रहे।
https://ift.tt/1LKofFv
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply