भास्कर न्यूज | बायसी बायसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएच-99 सड़क पर चोपड़ा के समीप एक तेज रफ्तार बाइक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बकहरिया निवासी मो. मेराज (22 वर्ष) व मोवैया निवासी मो. दीनाज (19 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे में मो. मेराज की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए बायसी पीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि इस दुर्घटना में कार चालक की कोई गलती नहीं थी। बाइक सवार तेज रफ्तार में थे और नियंत्रण खोकर सीधे कार से जा टकराए। एसआई अमरेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों घायलों को इलाज के लिए बायसी अस्पताल लाया गया था, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पूर्णिया रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
https://ift.tt/Drtdwkb
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply