पूर्णिया| जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के तहत कुल 2 लाख 43 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत भी दी। वाहन जांच के साथ विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान भी चलाया गया। इस दौरान अलग-अलग मामलों में 80 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी जारी है। एसपी स्वीटी सहरावत ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने तथा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
https://ift.tt/HFRome1
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply