DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

इग्नू सत्र में नामांकन 28 फरवरी तक

पूर्णिया| इग्नू ने जनवरी 2026 सत्र के लिए नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी 2026 कर दी है। पूर्णिया कॉलेज स्थित शिक्षार्थी सहायता केंद्र 0508 के सहायक समन्वयक डॉ. सुरज सिंह ने बताया कि स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नामांकन के लिए आपार आईडी अनिवार्य है। विस्तृत जानकारी के लिए छात्र कार्यदिवसों में केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। पूर्णिया|ग्रिड में नए फीडर निर्माण कार्य के कारण 33 केवी मंझा से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान पावर ग्रिड चौक, नेवालाल चौक, शिवनगर, लालगंज, माधोपाड़ा, बंगाली टोला, फुटानी चौक, बसंत बिहार, न्यू बसंत बिहार, उफरेल, रानीपतरा, पुरानी रानीपतरा, मटिया, सतडोभ, वीरपुर, सिमल गाछी एवं चांदी कठुवा सहित आसपास के क्षेत्रों में करीब 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।


https://ift.tt/JImt6cg

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *