भास्कर न्यूज।पूर्णिया मुख्यमंत्री नीतिश कुमार होली के बाद अपने समृद्धि यात्रा के तहत पूर्णिया आ सकते हैं। सीएम के प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। शनिवार को डीएम अंशुल कुमार ने पशु एवं मत्स्य संसाधन कार्यालय, , इंदिरा गांधी स्टेडियम,मां पुरणदेवी मंदिर और भोला पासवान शास्त्री महाविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में मौके पर उपस्थित सभी संबंधित पदाधिकारी को मुख्यमंत्री के आगामी, संभावित प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के निमित्त सभी स्तरों पर पूर्व से ही सभी आवश्यक तैयारी करने का दिशा -निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान डीडीसी अंजनि कुमार, एडीएम ला एंड ऑर्डर राजकुमार गुप्ता, नगर आयुक्त कुमार मंगलम, एडीएम जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी. निदेशक डीआरडीए, सदर एसडीओ समेत अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार समृद्धि यात्रा के दौरान पशु एवं मत्स्य संसाधन कार्यालय में सीएम कृषि और पशु एवं मत्स्य पालन विभाग की योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण करने के साथ- साथ किसानों के साथ संवाद कर सकते हैं। यहां उद्यान विभाग के द्वारा पुष्प प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं इंदिरागांधी स्टेडियम में सीएम जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। वहीं मां पूरणदेवी मंदिर में सीएम पर्यटन विभाग के द्वारा किए जा रहे कार्यों जायजा लेने के साथ-साथ कुछ योजनाओं का शिलान्यास भी कर सकते हैं। हालांकि सीएम के आगमन व प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा आधिकारिक पुष्टि नही की जा रही है।
https://ift.tt/HwPi1JA
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply