DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जनसुराज पार्टी के मूलभूत सिद्धांतों के अनुरूप संगठन का होगा पुनर्गठन

बेतिया| जनसुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि पार्टी के मूलभूत सिद्धांतों के अनुरूप संगठन के पुनर्गठन एवं उसके संचालन को गति देने के लिए पूरे राज्य को 44 संगठन जिलों में बांटकर संगठन जिलों कमिटी बनाने का निर्णय लिया गया है। शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय में पश्चिम चंपारण के जिलाध्यक्ष के पद पर कुंदन पांडेय व जिला महामंत्री के पद पर मुन्ना पासवान की घोषणा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कही। उन्होंने कहा कि संगठन जिले की कमिटी क्षेत्रीय तथा राज्य नेतृत्व के साथ सलाह एवं समन्वय स्थापित कर जिले के अंतर्गत आने वाले सभी प्रखंडों तथा पंचायतों के संगठन का पुनर्गठन एवं उसके संचालन का कार्य करेगी। सुभाष सिंह कुशवाहा, कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल, कमलेश कुमार, अब्बास अहमद, अरविंद मिश्रा आदि मौजूद थे।


https://ift.tt/eGM6TUK

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *