भास्कर न्यूज |सिकटा एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने शुक्रवार की शाम सिकटा एवं कंगली थाना का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष सहित पुलिस पदाधिकारियों से आवश्यक पूछताछ किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने होली पर्व को देखते हुए शराब कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही पुलिस-पब्लिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने पर बल देते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने मालखाना, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, वायरलेस कक्ष, थाना परिसर की साफ-सफाई तथा आवासीय बैरक का विधिवत अवलोकन किया। एसपी के आगमन को लेकर थाना परिसर की साफ-सफाई एवं रंग-रोगन पूर्व में ही कर लिया गया था। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने अपराध निर्देशिका, डकैती पंजी, लूट पंजी, गुंडा पंजी सहित अन्य अभिलेखों में की गई प्रविष्टियों की गहन जांच की।
https://ift.tt/HFRome1
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply