DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

शास्त्री नगर पनसेरवा बाबा स्थित हनुमान मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा दिवस पर कलश यात्रा

बगहा| बगहा नगर के पनसेरवा बाबा स्थान से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। 24 घंटे के अखंड अष्टयाम व श्रीरामचरितमानस पाठ के साथ शुरुआत की गई। हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजन किया जाता है। श्रीहनुमान मंदिर सेवा समिति, शास्त्री नगर के तत्वावधान में मंदिर के 23 वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आस्था व भक्ति से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता निभा रहे हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष श्रीकांत कुमार वर्मा ने बताया कि इस मंदिर में श्रद्धालु जनों के सामूहिक सहयोग से हनुमानजी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 21 फरवरी, 2003 को संपन्न हुई थी। लिहाजा, प्रत्येक वर्ष 21 फरवरी को यहां वार्षिकोत्सव आयोजित किया जाता है। अखंड अष्टयाम व श्रीरामचरितमानस पाठ के समापन अवसर पर शनिवार को भंडारा आयोजित होगा। कार्यक्रम में नगरपरिषद के उप सभापति रश्मि रंजन व वार्ड पार्षद राकेश गुप्ता, रविकेश कुमार, मिथिलेश मणि त्रिपाठी ,पुजारी दुर्गेश मणि त्रिपाठी, संजय पांडेय, दिनेश पटेल, रामनवल साह, भाई उत्कर्ष आदि मौजूद रहे। एजुकेशन रिपोर्टर|बेतिया शहर के गुलाब बाग स्थित ऐतिहासिक संतोषी माता मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को अधिवास पूजन किया गया। सुबह 7 बजे से अधिवास पूजन शुरू हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। अधिवास पूजन के उपरांत अन्य वैदिक कार्य पूर्ण किए गए। रविवार को सुबह 7 बजे से प्राण प्रतिष्ठा पूजन,यज्ञ व हवन आदि कार्यक्रम पूरे किए जाएंगे। वहीं दोपहर बाद महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। बेतिया के गुलाबबाग में स्थित यह संतोषी माता का यह मंदिर काफी प्राचीन मंदिर है। यह पश्चिम व पूर्वी चंपारण जिले के प्रमुख आस्था केंद्रों में शामिल हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां माता के दर्शन पूजन के लिए पहुंचते हैं। तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। संतोषी माता मंदिर काफी प्राचीन मंदिर है।समय के साथ मंदिर जीर्ण-शीर्ण होता चला गया। जिसकी वजह श्रद्धालुओं को असुविधा के साथ दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती थी। आस्था के इस केंद्र की बदहाली को देखते हुए स्थानीय समाजसेवियों व बुद्धिजीवी नागरिकों ने पहल कर आपसी सहयोग से धनराशि एकत्र कर मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य प्रारंभ कराया। जनसहयोग व सामूहिक प्रयास से निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद अब प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा से की गई। वहीं शनिवार को अधिवास पूजन व रविवार को प्राण प्रतिष्ठा पूजन किया जाएगा। समाजसेवी संतोष कुमार ने सभी क्षेत्रवासियों से प्राण प्रतिष्ठा पूजन व भंडारे में सहभागिता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।


https://ift.tt/soW0kHV

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *