सिटी रिपोर्टर | बेतिया भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से शनिवार को पार्टी कार्यालय बलिराम भवन में बेतिया राज की भूमि से संबंधित एक कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन भाकपा जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति की अध्यक्षता में किया गया। लईयर एसोसिएशन पटना हाई कोर्ट के अध्यक्ष सह आल इंडिया बार एसोसिएशन के सदस्य योगेश चंद्र वर्मा ने बेतिया राज की संपत्ति और उसकी समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा करते हुए कई कानूनी प्रावधानों के सबंध में बताया, उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बेतिया राज के सबंध में लाया गया कानून आनन फानन, में बनाया गया है जिसकी जमीनी हकीकत से कोई लेना देना नहीं है सरकार को इस कानून के बनाने से पहले इस पर चर्चा करानी चाहिए थी तथा जमीनी हकीकत को समझने की जरूरत थी जो नहीं किया गया और ऐसा कानून बना दिया गया जिसमें बिहार में मुकदमों की संख्या बेतहाशा तो बढ़ेगी ही आंदोलन और अराजकता की स्थिति पैदा होगी। भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बेतिया राज की भूमि को भू माफियाओं से बचाने के लिए भूमि मुक्ति आंदोलन चला कर बेतिया राज की भूमि पर गरीब भूमिहीनों को बसाने का काम की आज फिर सरकार गरीबों को उजाड़ कर फिर से बडे़ लोगों के जिम्मे, जमीन सौपने की नियत से काम कर रही है जिसे भाकपा सफल नहीं होने देगी पटना उच्च न्यायालय के कनीय अधिवक्ता संदीप कुमार ने भी बेतिया राज की भूमि और मौजूदा कानून पर प्रकाश डाला।
https://ift.tt/UDqVW0e
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply