भास्कर न्यूज | हरनाटांड़ भारतीय थारु कल्याण महासंघ के तत्वावधान में तपा चौपारण एवं तपा राजपुर के संयुक्त सहयोग से आयोजित थारू महोत्सव मेला सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मेले के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले थारू महोत्सव मेला समिति को आज (रविवार) सम्मानित किया जाएगा। मेला संयोजक प्रोफेसर डॉ. शारदा प्रसाद ने बताया कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए समिति के सदस्यों ने सराहनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि मेले में शामिल सभी सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कार्यकर्ताओं और समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के कारण मेला पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सका। केन्द्रीय महामंत्री राजकुमार महतो ने भी मेले की भव्यता और सफल आयोजन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि थारू महोत्सव न केवल सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का माध्यम बना, बल्कि सामाजिक एकता का भी प्रतीक साबित हुआ। विशेष रूप से थारू आदिवासी युवा संघ द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में दिए गए सहयोग के लिए उन्होंने धन्यवाद दिया। मेला समिति ने प्रशासन के प्रति भी आभार व्यक्त किया। लौकरिया थाना के थाना अध्यक्ष रमन कुमार सहित समस्त पुलिस बल के सहयोग से मेला शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। समिति ने प्रशासन और पुलिस विभाग को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा जताई है।
https://ift.tt/Dv1I6sw
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply