DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बाल विवाह और अशिक्षा के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई

योगापट्टी| प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय लालगढ़ हरिजन टोली में अशिक्षा एवं बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता रैली शनिवार को निकाली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के सहायक शिक्षक राहुल कुमार ने की। उन्होंने कहा कि एक विचार के माध्यम से समाज को शिक्षित करने तथा बाल विवाह जैसी कुरीतियों को समाप्त किया जा सकता है। शिक्षा ही समाज के विकास की आधारशिला है और बाल विवाह से बच्चों का भविष्य प्रभावित होता है। इस अवसर पर महिला समाख्या की प्रखंड कोऑर्डिनेटर आरती देवी विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार, सहायक शिक्षक मोहम्मद शाहिद हुसैन, जन्नत यासमीन व रुक्मणी कुमारी सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे।


https://ift.tt/EmlIqA8

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *