DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सीएम परिभ्रमण योजना के तहत छात्रों को घुमाया गया

भास्कर न्यूज| शिवाजीनगर मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत शिवाजीनगर प्रखंड के दो विद्यालय के छात्र छात्राओं को ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक स्थलों के भ्रमण के लिए रवाना किया गया। इस पहल से विद्यार्थियों में ज्ञानार्जन के साथ साथ ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रखंड के मधुरापुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधुरापुर के कुल 55 छात्र छात्राओं को दरभंगा भ्रमण के लिए भेजा गया। भ्रमण दल को हथौड़ी थानाध्यक्ष मौसम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाध्यापक संजीत कुमार पोद्दार के नेतृत्व में छात्र छात्राएं बस से दरभंगा के प्रमुख स्थलों के लिए रवाना हुए। भ्रमण के दौरान छात्र छात्राएं श्यामा माई मंदिर, तारामंडल, संग्रहालय, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर एवं महाराज किला सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का अवलोकन करेंगे। प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यावहारिक जानकारी भी प्राप्त होती है। शंकरपुर पंचायत में भी मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय शंकरपुर के 50 छात्र छात्राओं को पटना भ्रमण के लिए भेजा गया। भ्रमण कार्यक्रम में शिक्षक राम कुमार सिंह, राजन कुमार, विजय कुमार शर्मा, प्रजेश कुमार सिंह, सुधा सुंदरी, दिव्या रानी, प्रदीप कुमार, मयंक आदि उपस्थित थे


https://ift.tt/DnXZhMJ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *