शिवाजीनगर| प्रखंड के डुमरा चौक के समीप पुलिया के पास सीमेंट लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास लोगों की भीड़ नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर पास में गया था। इसी दौरान ट्रक असंतुलित होकर एक ओर झुक गया और पलट गया। घटना की सूचना पर पहुंची शिवाजीनगर पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
https://ift.tt/HFRome1
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply