गोपालपुर थाना अंतर्गत मानपुर बैरिया में हत्या हुई थी। पटना पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है। पूर्वी SP परिचय कुमार ने बताया कि जमीन से संबंधित विवाद में 19 फरवरी को एक्स आर्मी मैन तेज नंदन राय की गोली मारकर हत्या की गई थी। मुख्य आरोपी विकास कुमार उर्फ टेकर समेत 4 को अरेस्ट किया गया है। घटना में शामिल एक पंच गाड़ी, एक पिस्टल और एक देशी कट्टा बरामद किया गया है। 2-3 और की पहचान की गई है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मल्टीपल राउंड हुई थी फायरिंग
एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि चोखा राय ने 2005 में तेज नंदन राय को जमीन बेच दी थी। चोखा राय का नाती विकास उर्फ टेकर ने तेजनंदन राय से इस जमीन के फिर से रुपए मांग मांगे थे। विकास का कहना था कि नाना ने सस्ते भाव में जमीन दी है। इसीलिए वर्तमान जो रेट है, उसके हिसाब रुपए मांगे थे। 19 फरवरी को तेज नंदन राय अपनी जमीन की नापी कर रहे थे। इसी बीच विकास वहां पहुंचा। दोनों में पहले बहस हुई और विकास ने रेंडम मल्टीप्ल राउंड उनके ऊपर फायरिंग कर दी। जिसमें मौत हो गई। पूर्वी एसपी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद क्लियर होगा कि उन्हें कितनी गोलियां लगी हैं। फायरिंग करने वाला बिकी जमीन पर अपना दावा कर रहा था मृतक तेजनंदन राय कांडप के रहने वाले थे। पटना के कंकड़बाग इलाके में रेंट के मकान में रह रहे थे। परिजनों ने इस घटना के बाद चोखा राय के नाती पर हत्या करने का आरोप लगाया था। दरअसल चोखा राय ने 2005 में तेज नंदन राय से जमीन बेची थी। जिस पर चोखा राय का नाती अपना दावा कर रहा था। यह विवाद लंबे समय से चल रहा था।
https://ift.tt/wJNlLUu
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply